सोनीपत: सोनीपत शूगरमिल के पास भारतीय किसान पंचायत की बैठक आयोजित
रविवार को सोनीपत शुगर मिल के पास भारतीय किसान पंचायत की बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाया कि खेतों के पानी को रोक कर दिल्ली पानी भेजा जा रहा है। यही नहीं गत 10 मई को आई आंधी तूफान के बाद टूटे हुए खम्भों को भी ठीक नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांग की की खेतों के लिए पानी और बिजली आपूर्ति सामान्य की जाए।