मुज़फ्फरनगर: जमीन के झगड़े ने भाइयों को बनाया दुश्मन, लाठी-डंडों से हुई खून-खराबा, चार लोग घायल, वीडियो वायरल
तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्द में देर रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के परिवारों में कहासुनी के बाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए।जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सगे भाई बताए जा रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष का एक व्यक्ति और दूसरे पक्ष के तीन से चार लोग घायल हो गए।