बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर दो पश्चिम तेलिहार में नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शनिवार को 51 कन्याओं के सहयोग से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल से खाली कलश माथे पर लेकर कोसी नदी के किनारे नवादा घाट पहुंचा। जहां पंडितों ने विधि विधान के साथ वैदिक नियमों के तहत कलश में जल