खौजरी गांव में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करने के पूर्व रविवार को भव्य रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो से ज्यादा कुमारी कन्या और महिलाएं शामिल हुए। ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे बताया कि कलश शोभायात्रा ढोल बाजा के साथ गांव का भ्रमण करने के बाद नवनिर्मित मंदिर पहुंचे। जहां पंडित ने कलश स्थापित कराया।