बिलासपुर सदर: नौणी के पास लगे क्रेशर से लोगों को हो रही समस्या, पीड़ित परिवार ने कंपनी पर लगाए आरोप
नौणी के पास लगे क्रेशर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। पीड़ित परिवार ने कहा उन्हें धूलमिट्टी खानी पड़ रही है। पशुओं का चारा भी खराब हो रहा है उन्होंने कहा कंपनी मनमर्जी करके यहां पर क्रेशर लगाया न तो ग्रामीणों को पूछा ना उन्हें कोई रोजगार दिया गया। अब वह इस क्रेशर की धूल से काफी परेशान हो गए हैं और धूल मिट्टी खाने को मजबूर हो गए है।