बिलासपुर सदर: टीपर यूनियन के चेयरमैन सतदेव शर्मा ने गाबर कम्पनी पर रोजगार को लेकर उठाए सवाल
टीपर यूनियन के चेयरमैन सतदेव शर्मा ने गाबर कंपनी के ऊपर रोजगार को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कंपनी ने उन्हें आश्वाशन दिया था कि काम शुरू होते है लोकल गाड़ियों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन जब से कार्य शुरू हुआ तो कंपनी आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय मैं आंदोलन किया जाएगा।