शाहजहांपुर: नगर निगम कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का पुतला फूंका, जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने दी जानकारी
थाना सदर बाजार के नगर निगम कार्यालय के बाहर आज पहले कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का पुतला फूंका। इस दौरान जब पुलिस के दरोगा ने पुतला छीनने की कोशिश की तभी अचानक पुतले में आग लग गई। जिससे कांग्रेसी जलने से बाल बाल बच गए। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने हाथ हंटर भी लेकर आए हैं