अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह का वातावरण है।शुक्रवार को होने वाले सरस्वती पूजा से पहले गुरुवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। दोपहर 12:00 से देर रात तक पूजन सामग्रियों के खरीदने के लिए बाजार में भीड़ रही। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शाम 4:00 बजे बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।