गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की VVIP एड्रेस सोसाइटी में बिना एंट्री दर्ज कराए घुसा शख्स, 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान
राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआइपी एड्रेस सोसायटी की 14वीं मंजिल से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कूदकर तुषार गोयल नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मृतक तुषार स्कूटी से बिना एंट्री कराए सोसायटी में घुसता हुआ नजर आ रहा है।