गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में देर रात जंगल में लगी आग
गाजियाबाद के थाना मोदीनगर में बृहस्पतिवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि को गांव महम्मदपुर व मतौर के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बना और ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकल रहे ।। सूचना के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।