गाज़ियाबाद: CDO गाजियाबाद की अध्यक्षता में मुरादनगर की ग्राम पंचायत सुठारी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ
गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी यानी कि CDO अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे विकास खण्ड मुरादनगर की ग्राम पंचायत सुठारी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के इस आयोजन में उपस्थित ग्रामवासियों को विभागीय अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा जन समस्याओं का निस्तारण कराया गया।