देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया, चोरी का मोबाइल बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त आजम पुत्र विशाल अहमद को बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 20 हजार रुपए की कीमत वाला चोरी का मोबाईल बरामद किया है। दिनांक 13/02/2025 को वादिनी प्राची ध्यानी द्वारा नगर कोतवाली में प्रिंस चौक में ऑटो में बैठने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाईल छीने जाने की शिकायत की थी.