सुपौल: महा शिवरात्रि पर दुधा वार्ड 13 स्थित बाबा बरहम स्थान में 48 घंटे की राम धूनी व भव्य कलश यात्रा का आयोजन
Supaul, Supaul | Feb 15, 2026 सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के दुधा वार्ड संख्या 13 स्थित बाबा ब्रह्म स्थान में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा एवं 48 घंटे की अखंड राम धूनी का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई।