डलमऊ: बना पार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला मौके पर हुई मौत
कुटिया चौराहा से सामान लेकर साइकिल से घर वापस जा रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार गति से आ रहे डंपर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने सबको कब्जे में लिया है कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि सत्यनारायण उम्र 60 वर्ष निवासी दुर्गापुर साइकिल से कुटिया चौराहा गए थे और वापस आ रहे थे