रफ्तार बनी मौत की वजह: होली मनाने निकले राया के शाहिद की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो मौत इतनी दर्दनाक थी कि देख लेने वालों की रूह कांप गई इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि युवक के पास ही उसका फोन लगातार बज रहा था। स्थानीय लोगों ने जब फोन उठाया, तो दूसरी तरफ से आई आवाज ने पूरे मंजर को और भी गमगीन कर दिया।