अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार शाम को इंदौर स्थित नीलगंगा सरोवर में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज ने विधिवत मां गंगा की आरती की। उनके साथ जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी जी महाराज भी उपस्थित रहे।