उरई: पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में एट थाना पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुक़दमा
Orai, Jalaun | Jun 14, 2024 एट थाना पुलिस लगातार पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चैकिंग कर रही थी, वहीं चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तभी दोनों लोगों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।