किस्को: लोहरदगा में दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत किस्को में शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पाखर निवासी दिनेश असुर पिता सोमरा असुर, मनतू असुर पिता महावीर असुर तथा डटमा निवासी संजय उराँव पिता सकरा उराँव और विकास लोहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो युवक लोहरदगा से सिंचाई मशीन लेकर अपनी पल्सर बाइक