किस्को: संस्कृति को जीवित रखने में जतरा का अहम योगदान, ग्रामीण युवाओं को अपनी परंपरा से जोड़े: दयानंद उरांव
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत किस्को दरंगा टोली में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पहली बार कार्तिक जतरा का शुभारंभ किया गया। गांव में पहली बार जतरा आयोजन होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जतरा के दौरान आसपास के कई गांवों की खोडहा टीमों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा क्षेत्र गुंजय