भिवानी: छोटी काशी भिवानी में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
छोटी काशी के प्रसिद्ध जोगीवाला शिव मंदिर धाम में शिवरात्रि पर्व आज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंगोत्री गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने महंत वेदनाथ महाराज के साथ भगवान शिव को गंगाजल अभिषेक किया । जोगीवाला मंदिर में आज सुबह 4:00 बजे 4 पहर की पूजा अर्चना व भगवान शिव को रुद्राभिषेक शुरू हो गया।