रजरप्पा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे और मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जबकि एक युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र के ब्यांग और लारी बुध बाजार का है।