कानपुर: गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों ने दुकान बंद कर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत पर पूरे देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जगह-जगह पर इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार 12:00 बजे से गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकियों को बीच चौराहे पर फांसी दी जाने की मांग की।