जिले में मैट्रिक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारी कर ली गई है। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर लिच्छवी भवन में डीएम और एसपी के द्वारा ब्रीफिंग आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।