परिहार: बबुरबन में महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की
परिहार प्रखंड के बबूरबन में गुरुवार को 8:00 बजे महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल पहुंची। इस दौरान उनके साथ सिंहवाहिनी के मुखिय अरुण कुमार भी थे। दोनों नेताओं ने अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। और आर्थिक सहायता देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया।