परिहार: परसा में पुआल के टाल में लगी आग, दमकल विभाग ने बुझाई
परिहार प्रखंड के परसा में बुधवार को 3:30 पर पुआल के टाल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि आसपास के लोगों को अपने घरों से निकालना पड़ा।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी तेजी और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया और बड़ा नुकसान होने से बच गया।