अल्मोड़ा: पर्यटन सचिव ने जागेश्वर का स्थलीय निरीक्षण किया, कहा- धाम में वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं
Almora, Almora | Sep 16, 2025 पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को प्राचीन जागेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए समय से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जागेश्वर धाम में वैश्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।