बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के पुराना मोहनपुर नकटिया स्थित पीपल वाले महाराज मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तिरस की अविरल धारा बही। प्रख्यात कथावाचक आचार्य हृदयेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा। कथा स्थल “जय कन्हैया लाल की” और “नंद के आनंद भयो” के जयकारों से