भाटापारा: पॉलिटेक्निक कॉलेज देवरी के पास दोपहिया वाहन चालक ने बुलेट को मारी ठोकर, दो घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्राम अमलीडी निवासी एक प्रार्थी ने भाटापारा ग्रामीण थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसका भांजा अपने दोस्त के साथ बुलेट वाहन में पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए मूड रहा था तभी देवरी की तरफ से आ रही एक दोपहिया वाहन के चालक द्वारा टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे प्रार्थी का भांजा व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है