ग्राम पंचायत राम का मुत्रा में समाज सुधार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। समाज सुधारक बंधुओं, बुद्धिजीवियों व ग्रामीण प्रतिनिधियों की बैठक में शादी-नोतरे में शराब, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। दुल्हन को चांदी 1.5 किलो व सोना 1 तोला, दहेज की अधिकतम सीमा 51 हजार तय की गई।