कांगड़ा: तकीपुर के पास दर्दनाक हादसा, बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल
Kangra, Kangra | Nov 9, 2025 रविवार को मिली जानकारी अनुसार दोपहर को तकीपुर कॉलेज के पास बाइक रेलिंग से टकराने पर सूजल पुत्र विनोद कुमार, निवासी गुरकाल की मौत हो गई, जबकि साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों धर्मशाला में शादी से लौट रहे थे। टांडा अस्पताल में सूजल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शोक की लहर है।