सासाराम: सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र में होमगार्ड जवान पर हुए हमले का खुलासा रोहतास एसपी रौशन कुमार ने किया
सासाराम मुफस्सिल थाना परिसर में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने सोमवार करीब 3 बजे प्रेसवार्ता की।जिसमें जानकारी देते हुए रोहतास से एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र के समरडीहा गांव के समीप विगत एक अक्टूबर को होमगार्ड जवान को बाईक सवार दो अपराधकर्मियों द्वारा गोली मार कर घायल करने वाले एक नाबालिक एक अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।