मुरादाबाद: कुंदरकी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ढहा दी गरीब सब्जी विक्रेता की दुकान, वीडियो हुआ वायरल
नगर पंचायत कुंदरकी के कर्मचारियों और अधिकारियों की निर्दयता गरीब सब्जी विक्रेता की सब्जियों से भरी दुकान ढहा दी है। अधिकारियों के आगे सब्जी विक्रेता काफी मिन्नतें करता रहा है। जेसीबी मशीन के नीचे भारी मात्रा में सब्जियां को रौंद दिया गया है। दुकान से सब्जी निकालने तक का मौका सब्जी विक्रता को अधिकारियों ने मौका तक नही दिया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।