रहुई: सुलतानपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, ₹70 हजार की संपत्ति जलकर राख
Rahui, Nalanda | Mar 27, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रहुई के वार्ड नंबर 8 स्थित सुल्तानपुर गांव के पासवान टोला में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखे नगद, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित नंदलाल पासवान ने बताया कि घर में लगे बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद बोर्ड में आग लग गई और देखते ही देखते आग कमरे तक फैल गई। आग लगने से कमर