एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में एक जने पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से बुधवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में हनुमान निवासी रामका ने मामला दर्ज करवाया कि कुलदीप निवासी रामका ने उसके साथ लात गुस्से से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया रावतसर पुलिस ने संबंधी धारा में मामला दर्ज किया है।