नरसिंहपुर: इमलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला आया सामने, जिला अस्पताल में भर्ती
नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में इमलिया गांव के घायल पति-पत्नी को भर्ती किया गया है जिनके द्वारा बताया गया कि पुराने विवाद पर आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें बुरी तरह मारा पीटा यहां तक कि आरोपियों द्वारा उनकी पत्नी से भी मारपीट की गई पर हमले में घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है