बहराइच: बहराइच जिले में डिजीटल क्राप सर्वे कार्य को 15 दिवस में पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस सन्दर्भों का निसतारण, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेरिट के अनुसार अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इस बैठक में संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।