मिर्ज़ापुर: हरगढ़ बाजार से पुलिस ने 20,000 के इनामिया गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
जिगना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरगढ़ बाजार से 20000 के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिया गया कि खैरा गांव निवासी अनुराग शर्मा पुत्र प्रभात शर्मा के ऊपर 20000 का इनाम रखा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।