मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अब टास्क फोर्स टीम सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी करेगी। अल्लाबेली पुलिस चौकी में 24×7 पुलिस, एसएएफ और वन विभाग का बल तैनात रहेगा। अवैध रेत से भरे वाहनों की जब्ती अनिवार्य होगी। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय है।अभियान शीघ्र शुरू होगा और लगातार चलाया जाएगा।