मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के चट्टर नदी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
पड़री थाना क्षेत्र के चट्टर नदी पुल के पास बुधवार की रात 10:30 बजे 40 वर्षी रमाशंकर मौर्य निवासी हल्का बोडरी गांव जो की अहरौरा थाना क्षेत्र के एक क्रेशर प्लांट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे बाइक से घर लौट रहे थे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पडरी अस्पताल लाए डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।