मिर्ज़ापुर: कोल्हूवा गांव के पास बाइक पर सवार तीन लोगों पर सीमेंटेड बिजली का पोल गिरा, बाइक सवार की मौत, दो लोग घायल, इलाज जारी
चील थाना क्षेत्र के कोल्हूवा गांव निवासी दिलीप अपनी मां और अपनी बहन को बाजार से सामान खरीद कर अपने घर बुधवार की शाम 4:00 बजे आ रहे थे ,भोज कोल्हूवा के पास सड़क किनारे लगे सीमेंटेड बिजली का पोल अचानक गिर गया जिसमें बाइक सवार मां बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने जब पोल को हटाया तीनों को निकाला तो बाइक सवार दिलीप की मौत, मां बेटी घायल हुए।