गांधी पुस्तकालय,अरवल में शिक्षकों के भीष्म पितामह स्व. ब्रजनन्दन शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं जिला पेंशनर समाज के तत्वावधान में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिम्मेदार सिंह ने की। मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई।