घाटमपुर: पहेवा में ससुरालियों की पिटाई से घायल गर्भवती महिला की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में 5 नवंबर को ससुराल वालों ने गर्भवती रिंकी को बेरहमी से पीट दिया था। 6 नवंबर को अस्पताल में रिंकी की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया न्यायालय के आदेश पर पति समेत 7 के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।