शिव: शिव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 खोड़ाल सरहद पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़ी की हुई मौत
Sheo, Barmer | Nov 1, 2025 शिव उपखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर खोडाल सरहद के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घोड़ी सड़क किनारे चल रही थी तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।