गाज़ीपुर: वाहन चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बरामद हुई अवैध तमँचा और एक कारतूस भेजा जेल
शुक्रवार कि शाम धामुपुर गांव स्थित मगई नदी के पास चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी ने अपने हमराहियों के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का नाम आशीष यादव पदुमपुर कोडरा थाना भूडकुड़ा निवासी है।जिसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त को भेजा जेल।