मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने विधानसभा में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने मकराना-मंगलाना-खाटू मार्ग पर बने पुल की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि यह मार्ग विश्व प्रसिद्ध मकराना मार्बल उद्योग की प्रमुख लाइफलाइन है जहां से हजारों वाहन गुजरते हैं।