सिमरिया: सकरिया हवाईपट्टी के पास श्रद्धालुओं से भरी कार को बुलेरो ने टक्कर मारी, 4 घायल, कुंभ से बगेश्वरधाम जाते समय हुआ हादसा
Simariya, Panna | Feb 16, 2025 पन्ना जिले में एक फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां आज दिन रविवार दिनांक 16 फरवरी को एक तेज रफ्तार बुलेरो कार ने श्रद्धालुओं से भरी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे सवार एक महिला सहित 4 श्रद्धालु घायल हो गये जिन्हें आनन-फानन उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।