जलेसर: कोतवाली प्रभारी जलेसर ने आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को देखते हुए बलवा ड्रिल का किया आयोजन, देखी गई व्यवस्थाएं
Jalesar, Etah | Feb 16, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जलेसर कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जलेसर क्षेत्र की राजा रामपुर पोलिंग बूथ सहित दर्जन भर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शासन व प्रशासन किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।