लंभुआ: भर्दैया के शिव मंदिर में साफ-सफाई का अभाव, कुछमुछ गांव के मंदिर परिसर में घास-कुश जमे, सफाई कर्मचारियों की लापरवाही
भदैया विकास खंड के अंतर्गत कुछमुछ ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में घास और कुश जमी हुई हैं। मंदिर की साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। यह शिव मंदिर गांव के लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन ग्रामीण पूजा-पाठ करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। मंदिर की देखरेख गांव के बुजुर्ग चंद्रिका प्रसाद दुबे (उम्र 60 वर्ष से अधिक) करते हैं।