द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक गांजा तस्कर को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम सुनील है जो नजफगढ़ के प्रेम विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से फाइन क्वालिटी का 1.660 KG गांजा बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 2 आपराधिक मामले दर्ज़ है।