हाथों में भगवा ध्वज लिए बजरंग दल के युवा अनुशासन का परिचय देते हुए सड़कों पर निकले तो माहौल भगवामय हो गया। शहरवासियों ने सुगंधित पुष्पों से पुष्प वर्षा कर बजरंगी कार्यकर्ताओ का स्वागत किया। शौर्य संचलन में 320 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिंदुत्व संस्कृति ,नशामुक्त भारत बहन बेटियों ,मठ मन्दिर जैसे विषयों पर 25 मिनट का बौद्विक रहा।